- प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी को 8 रनों से हराया।
कानपुर, 1 अप्रैल
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में गीता देवी मैदान पर खेले गये मुकाबले में क्रिक आई-टी क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी को 8 रनों से हराया।
कम स्कोर में भी क्रिक आई-टी की शानदार जीत
पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिक आई-टी क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.3 ओवर में 76 रन पर ऑल आउट हो गई।
अथर्व ने 13 रन बनाए जबकि यशराज ने 10 रन नाबाद रहकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
फ्रेन्डस की ओर से प्रफुल्ल कश्यप और अविराज द्विवेदी ने 3-3 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।
गेंदबाजी में यशराज का जलवा
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी।
अमरेन्द्र ने 29 रन और अस्तर अब्बास ने 10 रन का योगदान दिया।
क्रिक आई-टी की ओर से यशराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि देव दुबे ने भी 1 विकेट लिया।
परिणाम: क्रिक आई-टी क्रिकेट एकेडमी 8 रनों से विजयी
प्लेयर ऑफ द मैच: यशराज