अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स में क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज ने जीते 7 पदक

 

  • आयुष बर्धंन ने शॉट पुट में स्वर्ण और जेवेलीन थ्रो में जीता रजत पदक
  • 200 मीटर में जोया ने रजत और 100 मीटर में कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

कानपुर। 11 से 12 दिसंबर को सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया जिसमें क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने 7 पदक हासिल किए। शॉट पुट एवं जेवेलीन थ्रो (पुरुष वर्ग) में आयुष बर्धंन ने स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त किया। 100 मीटर महिला स्पर्धा मे क्राइस्ट चर्च कॉलेज की शैली ने रजत पदक एवं जोया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 200 मीटर स्पर्धा में जोया ने रजत पदक एवं अलीशा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 100×4 रिले रेस मे क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एवं मुख्य संरक्षक प्रो. जोज़ेफ डेनियल ने सभी विजेताओं को कॉलेज में बुलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा शिक्षक डॉ आशीष कुमार दुबे, प्रो. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ हिमांशु एवं एथलेटिक्स कोच डोंडियाल उपस्थित रहे। सभी ने विजेताओं को बधाई देकर उनका स्वागत किया।

Leave a Comment