केएसएस इंटर स्कूल बैडमिंटन में चिन्टल्स स्कूल का दबदबा

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

Kanpur 21 November: बैकुंठपुर बिठूर रोड स्थित स्कॉलर मिशन स्कूल में 19 नवंबर से 21 नवंबर 2024 तक तीन दिवसीय केo एसo एसo इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग के चार समूहों में खेल आयोजित हुए। इसमें कानपुर के 11 विद्यालयों के 141 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उद्घाटन समारोह

समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्मृता धवन (चिन्टल्स स्कूल) और विशिष्ट अतिथि श्रीमती नेहा गोयल मौजूद रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर रीता सक्सेना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

प्रतियोगिता परिणाम

जूनियर बालक वर्ग:

  • प्रथम स्थान: डीपीएस, आजाद नगर
  • द्वितीय स्थान: चिन्टल्स स्कूल
  • तृतीय स्थान: श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर एवं नर्चर इंटरनेशनल स्कूल

जूनियर बालिका वर्ग:

  • प्रथम स्थान: चिन्टल्स स्कूल, कानपुर
  • द्वितीय स्थान: डीपीएस, आजाद नगर
  • तृतीय स्थान: गुरु नानक मॉडल स्कूल एवं नर्चर इंटरनेशनल स्कूल

सीनियर बालक वर्ग:

  • प्रथम स्थान: चिन्टल्स स्कूल, कानपुर
  • द्वितीय स्थान: नर्चर इंटरनेशनल स्कूल, कानपुर
  • तृतीय स्थान: डीपीएस, आजाद नगर एवं एलन हाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाइन

सीनियर बालिका वर्ग:

  • प्रथम स्थान: चिन्टल्स स्कूल, कानपुर
  • द्वितीय स्थान: जय नारायण विद्या मंदिर
  • तृतीय स्थान: डीपीएस, आजाद नगर एवं गुरु नानक मॉडल स्कूल

खिलाड़ियों का सम्मान

मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी सदस्य और अतिथि मौजूद रहे।

 

Leave a Comment