ब्रजेश पटेल को जयनारायण रत्न अवॉर्ड

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

कानपुर। गुरुवार को जय नारायण विद्या मन्दिर, विकास नगर, कानपुर में पुरातन छात्र ब्रजेश कुमार पटेल को विद्यालय रत्न सम्मान 2023 से अलंकृत किया गया। ब्रजेश ने विद्यालय से 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा 92.8 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की थी तथा विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके उपरान्त लखनऊ विश्वविद्यालय से पंचवर्षीय LL.B (Hons.) 2019 में पूर्ण किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलएम 2021 में पूर्ण किया तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दृढ़ संकल्प के साथ तत्पर रहे। अक्टूबर 2022 में बिहार न्यायिक सेवा का इंटरव्यू दिया परंतु अंतिम रूप से सफलता प्राप्त नहीं हुई l दृढ़ता एवं संकल्प पूर्वक किया हुआ प्रयास सफल होता ही है। परिणाम स्वरूप इस वर्ष 2023 में सहायक अभियोजन अधिकारी में 27वीं रैंक एवं पीसीएस (जे) 2023 की परीक्षा में 167 वी रैंक के साथ चयनित हुए। यह विद्यालय ही नहीं अपितु महानगर के लिए गौरव की बात है। ब्रजेश ने विद्यार्थियों से अपनी इस कामयाबी की यात्रा, संघर्ष व सफलता के अनुभव साझा किए तथा बताया की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित पढाई, लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन असफलता से भी सीखना ध्येय प्राप्ति के साधन हैं। इससे पूर्व विद्यालय के 2014 बैच के पूर्व छात्र सुभांशु रंजन दास को भी पी सी एस जे में सफलता होने पर सम्मानित किया गया था। प्रधानाचार्य डॉ सन्त राम द्विवेदी, प्रबन्धक प्रो० सुनील मिश्र ने अपने कार्यक्षेत्र में सफल होने हेतु बधाई दी। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, सुशील शुक्ल, आशुतोष सत्यम झा, कौस्तुभ ओमर, शिवम सिंह परिहार एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment