जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में बी एन एस डी शिक्षा निकेतन का वर्चस्व

 

  • विभिन्न वर्गों में विजेता बनकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया

KANPUR, 3 October: 68वीं जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता बी एन एस डी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर, कानपुर में संपन्न हुई, जिसमें जनपद की 12 टीमों ने भाग लिया। बी एन एस डी शिक्षा निकेतन का दबदबा इस प्रतियोगिता में साफ दिखाई दिया, जहां उन्होंने विभिन्न वर्गों में विजेता बनकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:

अंडर 14 बालक वर्ग:

विजेता: बी एन एस डी शिक्षा निकेतन

उपविजेता: रतनचंद्र खत्री इंटर कॉलेज

अंडर 14 बालिका वर्ग:

विजेता: बी एन एस डी शिक्षा निकेतन

उपविजेता: एस एन सेन बालिका विद्यालय

अंडर 17 बालक वर्ग:

विजेता: बी एन एस डी शिक्षा निकेतन

उपविजेता: बी एन एस डी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज

अंडर 17 बालिका वर्ग:

विजेता: बी एन एस डी शिक्षा निकेतन

उपविजेता: कानपुर विद्या मंदिर

अंडर 19 बालक वर्ग:

विजेता: बी एन एस डी शिक्षा निकेतन

उपविजेता: बी एन एस डी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज

अंडर 19 बालिका वर्ग:

विजेता: कानपुर विद्या मंदिर

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य ब्रज मोहन सिंह ने किया। आयोजन में सचिव आशीष शुक्ला, सऊद अली, श्याम किशोर, नीता त्रिपाठी, कल्पना अग्निहोत्री और अनुशिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में जिला खो-खो संघ कानपुर के आनंद कुमार, अभिमन्यु सिंह, दीपक कुमार, आलोक सोनकर, अक्षय सिंह तोमर, और शिवम गुप्ता शामिल रहे।

मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता 07 अक्टूबर को

आयोजन सचिव ने जानकारी दी कि मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 07 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।

 

Leave a Comment