बिठूर महोत्सव: अयोध्या के प्रिंस और एटा की रंजना ने जीती हाफ मैराथन

 

  • दोनों वर्गों में जिला प्रशासन की ओर से 42-42 हजार के कैश प्राइज प्रदान किए ग

कानपुर। बिठूर महोत्सव के अंतर्गत हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। हाफ मैराथन दौड़ सरसैया घाट से प्रारंभ होकर ब्रह्मावर्त घाट पर समाप्त हुई। पुरुष वर्ग में अयोध्या के प्रिंस राज यादव और महिला वर्ग में एटा की रंजना राजपूत ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों को 21-21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार मिला। वहीं बुलंदशहर के विनीत राठी और भदोही की निशा दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों को 11-11 हजार रुपए कैश प्रदान किए गए। हरदोई के सौरभ तिवारी और क्नपुर नगर की याशी सचान को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा। दोनों को 5-5 हजार कैश का पुरस्कार मिला। पुरुष वर्ग में बिल्हौर कानपुर के आदित्य निषाद,  कानपुर के गोपाल, आर्मी के खनहम और दीपक सिंह रावत, बिठूर कानपुर के कुलदीप निषाद को बेहतर प्रदर्शन के लिए 1-1 हजार का कैश प्राइज मिला। इसी तरह महिला वर्ग में प्रयागराज की पूजा पटेल, उन्नाव की सरोजनी और रागिनी, कानपुर की विशाल्या और उन्नाव की शीला को कंप्लीमेंट्री प्राइज के रूप में 1-1 हजार रुपए मिले। दोनों वर्गों में जिला प्रशासन की ओर से 42-42 हजार के कैश प्राइज प्रदान किए गए। 

हाफ मैराथन का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने सरसैया घाट में झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ0 राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त मो0 आवेश, उप निदेशक खेल आर0 एन0 सिंह सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। हाफ मैराथन में पुलिस उपायुक्त (यातायात) आरती सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त(सेन्ट्रल) संतोष मीना, सहायक पुलिस आयुक्त सृष्टि सिंह ने मैराथन में प्रतिभाग कर प्रतिभागियों के हौसला बढ़ाया।

Leave a Comment