गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बलजोत सिंह ने जोनल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झटके तीन कांस्य पदक

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • बलजोत ने अंडर 14 बालक वर्ग के रिकर्व राउंड में 360 अंक का शानदार स्कोर करते हुए यह पदक अपने नाम किया

KANPUR, 24 September: गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्र बलजोत सिंह ने सीबीएसई जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीतकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 23 से 25 सितंबर तक झारखंड के टाटानगर में एसडीएम स्कूल में आयोजित की गई थी। बलजोत ने अंडर 14 बालक वर्ग के रिकर्व राउंड में 360 अंक का शानदार स्कोर करते हुए यह पदक अपने नाम किया।

कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने इस उपलब्धि पर बलजोत को बधाई दी और बताया कि बलजोत सिंह का चयन आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह प्रतियोगिता 22 से 26 अक्टूबर तक माउंट आबू पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

गुरु नानक पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नीता पांडे और SAF अकादमी के अभिषेक कुमार ने भी बलजोत की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

Leave a Comment