बल्ले और गेंद दोनों से चमकीं बबीता, तृप्ति और सिद्धि ने किया कमाल

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

राज्य स्तरीय महिला टी-20 प्रतियोगिता में केसीए गर्ल्स ने आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को 27 रनों से किया पराजित

बबीता को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार।

 

कानपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा आयोजित लेट हेमवती नंदन बहुगुणा राज्य स्तरीय महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत जीसीआरजी मैदान में खेले गए मैच में केसीए गर्ल्स ने आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को 27 रनों से पराजित कर दिया। केसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 132 रन बनाए। बबीता यादव ने 43, तृप्ति सिंह ने 37 और श्वेता वर्मा ने नाबाद 24 रनों का योगदान दिया। सुप्रिया अरेला व संपदा दीक्षित ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 105 रन ही बना सकी। संपदा दीक्षित ने सर्वाधिक 32, दिशा सिंह ने 27 और तनु काला ने 22 रन बनाए। सिद्धि सिंह ने 3, बबीता यादव ने 2 विकेट लिए। बबीता को उनके आलराउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। कानपुर का अगला मैच देवरिया के साथ होगा।

Leave a Comment