अयोध्या की साइकलिस्ट आकांक्षा वर्मा एशियन ट्रैक साइकिलिंग में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

 

  • चैम्पियनशिप के लिए इण्डियन साइकिलिंग टीम में हुआ सेलेक्शन

कानपुर। एशियन ट्रैक साइकलिंग वैम्पियनशिप का आयोजन 21 से 28 फरवरी 2024 को इण्डिया में आईजी स्पोर्टस काम्पलेक्स, नई दिल्ली में बने साइकलिंग वेलोड्रम में होने जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिये साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया के द्वारा 17 एवं 18 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में इण्डियन साइकलिंग टीम सेलेक्ट करने के लिये चयन ट्रायल कराया गया। इस चयन ट्रायल में अयोध्या की साइकलिस्ट आकांक्षा वर्मा को एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए इण्डियन टीम में चुना गया है। आकांक्षा पिछले एक माह से इण्डियन साइकिलिंग टीम के साथ कोच के अधीन नई दिल्ली के वेलोड्रम पर अभ्यास कर रही हैं। अब वह एएशियन साइकिलिंग चैम्पियनशिप में भारत की ओर से पदक जीतने का प्रयास करेंगी। आकांक्षा वर्मा ने हाल में (30.11.2023 से 04.11.2023) के बीच रांची, झारखण्ड में आयोजित नेशनल ट्रैक साइकलिंग चैम्पियनशिप 2023-24 में 2000 मीटर महिला जूनियर ग्रुप में इंडिविजुअल परसूट (फाइनल) में कास्य पदक जीता था।

उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के चैयरमैन धीरेन्द्र सिंह सचान, आईएएस एवं विशेष सचिव (मेडिकल हेल्थ एवं फैमली वेलफेयर), उ0प्र0 सरकार, अध्यक्ष राम सकल गुर्जर तथा सचिव आरके गुप्ता के द्वारा साइकलिस्ट आकांक्षा को इस चयन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

Leave a Comment