बिंदिया चमकेगी, दुनिया देखेगी…

 

  • 43 की उम्र में बॉडीबिल्डिंग, फिटनेस मॉडलिंग, बिकनी मॉडलिंग के साथ जिम और फिजियो ट्रेनर के रूप में चर्चित बिंदिया शर्मा आदर्श मां की भूमिका भी निभा रहीं दिल्ली की बिंदिया शर्मा 

कानपुर। किसी ने सच ही कहा है कि टैलेंट और सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती है। अगर कोई भी काम सिद्दत से किया जाए तो उम्र के किसी भी पड़ाव पर आप सफलता का आसमान छू सकते हैं। इन बातों को सच साबित करके दिखाया है भारत की पहली बिकनी दिवा बिंदिया शर्मा ने। 2016 में 36 वर्ष की उम्र में बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली बिंदिया ने देखते ही देखते कई खिताब अपने नाम करके एक मुकाम हासिल कर लिया। 43 वर्ष की उम्र में आज बॉडीबिल्डिंग, फिटनेस मॉडलिंग, बिकनी मॉडलिंग के अलावा जिम और फिजियो ट्रेनर के रूप में चर्चित हस्ती हैं। वर्तमान समय में वह यंग लड़कियों को महत्वपूर्ण टिप्स देकर इस खेल का माहिर बनाकर गुरु द्रोणाचार्य की भूमिका निभा रही हैं। दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली बिंदिया शर्मा दो बेटियों प्रिशा भंडारी (9 वर्ष) और मान्या भंडारी (19 वर्ष ) की मां भी है। अपने करियर के साथ ही वह अपनी बेटियों की देखभाल करके एक आदर्श मां का रोल बखूबी प्रसन्नता के साथ निभा रही हैं। कुल मिलाकर इस हाईटेक जमाने में बिंदिया शर्मा समाज के लिए आदर्श महिला हैं।

बिंदिया शर्मा की महत्वपूर्ण उपलब्धियां

  • भारत की पहली बिकिनी दिवा
  • गोल्ड मेडलिस्ट आईएफबीबी शेरू क्लासिक 2019, 2022, 2023
  • 5वां स्थान, ओलम्पिया एमेच्योर 2019
  • विजेता, डब्ल्यूबीएफएफ जेराई क्लासिक 2017
  • पावरलिफ्टिंग में दिल्ली की तीन बार सबसे स्ट्रांग महिला- 2021, 2022, 2023
  • पावरलिफ्टिंग में भारत की सबसे स्ट्रांग महिला, 2022
  • प्रशिक्षण, पोषण और परिवर्तन विशेषज्ञ
  • पोज़िंग, स्टाइलिंग और ग्रूमिंग विशेषज्ञ

Leave a Comment