बृज किशोरी दुबे मेमोरियल के तीरंदाजी खिलाड़ी राज्य स्तरीय तीरंदाजी में साधेंगे निशाना

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • कृतिका पांडे, आशिका मीना, समृद्धि पांडे, पवन रस्तोगी लखनऊ में होने वाली राज स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

कानपुर, 14 अगस्त। सीआईएससीई कानपुर साउथ जोन तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ब्रज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल के कृतिका पांडे, आशिका मीना, समृद्धि पांडे, पवन रस्तोगी का चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 व 29 अगस्त को ला मार्टिनीया स्कूल लखनऊ में होगी। स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। स्कूल के हेड ऑफ डिपार्टमेंट अवधेश उपाध्याय एव तीरंदाजी कोच दिनेश कुमार कुशवाहा ने छात्रों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य कामना की।

Leave a Comment