CISCE राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर के तीरंदाजों का दबदबा

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • 2 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य सहित उत्तर प्रदेश ने झटके 9 पदक
  • विदुषी शुक्ला ने दो स्वर्ण और एक कांस्य जीता, बनीं बेस्ट आर्चर

कानपुर, 5 सितंबर। हेरिटेज स्कूल कोलकाता में 4 सितंबर से 6 सितंबर के बीच आयोजित की जा रही CISCE राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के तीरंदाजों ने दबदबा कायम करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य समेत कुल 9 पदक झटक लिए हैं। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी टीम की ओर से विदुषी शुक्ला ने दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक हासिल किया और वह बेस्ट आर्चर भी रहीं। वहीं, गौरी भदोरिया ने रजत पदक, हर्ष खान ने दो कांस्य पदक, आयुष दाहिमा ने रजत पदक, चौधरी कनिष्क सिंह ने दो रजत पदक और रजा हैदर ने कांस्य पदक जीता। सभी पदक विजेता खिलाड़ी स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SGFI) की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक गांधीनगर गुजरात में आयोजित होगी।

इससे पूर्व दूसरे दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन तीरंदाजी खेल की ओलंपियन रीना कुमारी ने किया, जबकि समापन हेरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा सप्रू ने किया। कानपुर तीरंदाजी सिंह के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश टीम के कोच वैभव गौड़ ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। सुधीर पांडे, प्रिया सचान आदि ने विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment