कानपुर की अल्का पाठक राष्ट्रीय रेस वॉक प्रतियोगिता में निर्णायक नियुक्त

 

 

  • उत्तर प्रदेश से चयनित एकमात्र महिला तकनीकी अधिकारी बनकर रचा गौरव
  • चंडीगढ़ में 19 अप्रैल को होगी 12वीं राष्ट्रीय रेस वॉक प्रतियोगिता

Kanpur 17 April: कानपुर की प्रतिष्ठित खेल अधिकारी श्रीमती अल्का पाठक को 19 अप्रैल को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली 12वीं राष्ट्रीय रेस वॉक प्रतियोगिता में निर्णायक (जज) के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि श्रीमती पाठक राज्य से चयनित एकमात्र महिला तकनीकी अधिकारी होंगी।

ब्रॉन्ज लेवल तकनीकी अधिकारी के रूप में निभाएंगी भूमिका

श्रीमती पाठक विश्व स्तर की ब्रॉन्ज लेवल महिला तकनीकी अधिकारी के रूप में इस प्रतियोगिता में अपनी भूमिका निभाएंगी। उनकी यह नियुक्ति उनके लंबे अनुभव, कड़ी मेहनत, और खेलों के प्रति समर्पण का परिणाम है।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर ने दी बधाई

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर ने श्रीमती पाठक की इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया है।संस्था की प्रबंध कार्यकारिणी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

 

Leave a Comment