- केडीएमए क्रिकेट लीग के antargat कानपुर क्रिकेटर्स और सदर्न क्लब ने भी जीते अपने अपने मुकाबले
कानपुर, 10 फरवरी।
केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत शहर में खेले गए विभिन्न मैदानों पर मुकाबलों में स्टार क्लब, कानपुर क्रिकेटर्स और सदर्न क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक तालिका में महत्वपूर्ण बढ़त बनाई।
पीएसी मैदान: स्टार क्लब ने 121 रन से दर्ज की बड़ी जीत
पीएसी मैदान पर स्टार क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 300 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वैदिक दीक्षित ने 39 रन, अलंकार (निरंकार रौनी) ने 105 रन नाबाद और ऋषभ गुप्ता ने 103 रन नाबाद की शानदार शतकीय पारियां खेलीं।
जवाब में प्रिंस क्लब की टीम 40 ओवर में 179 रन (संशोधित अनुमानित स्कोर) पर 9 विकेट खोकर संघर्ष करती रह गई। आर्यन प्रजापति ने 39 और आरुष ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में आशीष यादव ने 38 रन देकर 3 विकेट, हर्षित ने 24 रन पर 2 विकेट लिए।
परिणाम: स्टार क्लब 121 रन से विजयी।
कानपुर साउथ मैदान: कानपुर क्रिकेटर्स 3 विकेट से विजयी
कानपुर साउथ मैदान पर तरुण क्लब ने 40 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन बनाए। शाश्वत कुमार (57), विशेष अग्निहोत्री (67), तनिष राठौर (51) और राचिन पटेल (37 नाबाद) ने उल्लेखनीय योगदान दिया। शुगील त्रिपाठी ने 25 रन पर 5 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर क्रिकेटर्स ने 32.3 ओवर में 7 विकेट पर 244 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। सगन्वय दीक्षित (61), ध्रुव तांगर (74) और दानिश (42) ने शानदार बल्लेबाजी की। पियूष मिश्रा ने 42 रन पर 4 विकेट लिए।
परिणाम: कानपुर क्रिकेटर्स 3 विकेट से विजयी।
जेम्स मैदान: सदर्न क्लब 50 रन से जीता
जेम्स मैदान पर सदर्न क्लब ने 39.3 ओवर में 235 रन (संशोधित अनुमानित) बनाए। कृष शर्मा (56), आदर्श त्रिपाठी (56) और शैलेन्द्र वर्मा (44) ने अर्धशतक जमाए। गेंदबाजी में अनिरुद्ध प्रताप ने 11 रन पर 4 विकेट लिए।
जवाब में अमर क्लब की टीम 37.1 ओवर में 185 रन पर ऑल आउट हो गई। कृष्णा बाली ने 15 रन पर 3 विकेट और आदित्य दीक्षित ने 26 रन पर 2 विकेट लिए।
परिणाम: सदर्न क्लब 50 रन से विजयी।