कानपुर के खिलाड़ियों ने ओपन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो में जीते मेडल, कानपुर रहा ओवरऑल द्वितीय स्थान पर

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • कानपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया

Kanpur 21 October: लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित ओपन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु एवं भार वर्ग में कई मेडल हासिल किए। कानपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और कौशल से राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया।

फ्रेशर कैटेगरी में सफल खिलाड़ी

  • U-12 बॉयज: कौस्तुभ शुक्ला – स्वर्ण पदक
  • U-12 गर्ल्स: पलक यादव – स्वर्ण पदक, पलक जांगड़ा – कांस्य पदक
  • U-14 गर्ल्स: विवेचना – रजत पदक
  • U-17 गर्ल्स: अदिति सिंह – कांस्य पदक

ऑफिशियल वर्ग में चमके खिलाड़ी

  • सब जूनियर U-23kg: प्रतीक – स्वर्ण पदक
  • कैडेट बॉयज 160cm: आर्यन – रजत पदक
  • कैडेट बॉयज 172cm: कार्तिक चौरसिया – स्वर्ण पदक
  • कैडेट गर्ल्स 148cm: रोशनी – रजत पदक
  • कैडेट गर्ल्स 156cm: पलक सरोज – स्वर्ण पदक
  • कैडेट गर्ल्स 160cm: अनन्या पाल – रजत पदक

जूनियर वर्ग में पदक विजेता

  • जूनियर बॉयज U-54kg: अभय – कांस्य पदक
  • जूनियर गर्ल्स U-42kg: वैष्णवी – रजत पदक, वैभवी अग्रवाल – कांस्य पदक
  • ओवर-73kg: अंबिका सिंह – स्वर्ण पदक

कानपुर के इन खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि ने शहर के खेल जगत में एक नई पहचान बनाई है। यह जानकारी कानपुर कन्वीनर सतीश कुमार ने दी। टीम कोच अरविंद शर्मा, उदय प्रताप, अनूप कुमार, लाली यादव, वंदना, संदीप, चंदन, संदीप अग्निहोत्री ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

 

Leave a Comment