कानपुर के शैलेश कुमार को मिला खेल परिवर्तन पुरस्कार

 

  • न्यू दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में किया गया सम्मानित

KANPUR 9 October: यूथ स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित खेल पुरस्कार समारोह में कानपुर के शैलेश कुमार को उनके उम्दा खेल प्रदर्शन और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए “खेल परिवर्तन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री शैलेश कुमार सिंह और जाइंट कमिश्नर जीएसटी IRS साहिल सेठ द्वारा उन्हें प्रदान किया गया।

कई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान

शैलेश कुमार, जो कानपुर में तीरंदाजी, एयर पिस्टल, डार्ट्स, सेपक टकरा, शूटिंग बॉल, रस्सा कस्सी और बॉल बैडमिंटन जैसे खेलों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं, ने अपने अथक प्रयासों से 100 से अधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने में मदद की है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें खेल जगत में यह प्रतिष्ठित सम्मान दिलाया है।

राष्ट्रीय स्तर पर उभरे प्रतिभाशाली खिलाड़ी

वर्तमान में, शैलेश कुमार द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके मार्गदर्शन में कानपुर के खिलाड़ी न सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश का नाम भी देशभर में रोशन कर रहे हैं।

 

Leave a Comment