जोनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में नन्ही आकांक्षा ने हासिल किया प्रथम स्थान

 

  • सोनभद्र में जोनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप – 2024 का आयोजन
  • कसक गुप्ता और अमृत राज को Sonbhadra Yogasana Champion of the Year – 2024 घोषित किया गया
  • योगासन को क्रिकेट की तरह सुविधा व सम्मान देने की आवश्यकता: विनय कुमार श्रीवास्तव, महासचिव, सोनभद्र योगासन खेल संघ

KANPUR/SONBHADRA,  9 October: सोनभद्र योगासन खेल संघ द्वारा जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल में जोनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य योग के प्रति बच्चों और युवाओं को जागरूक करना था, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत बेहतर हो सके। इसमें लगभग 150 बच्चों ने हिस्सा लिया।

योगासन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के चैंपियनशिप डायरेक्टर डॉ. दुर्गेश कुमार ने योगासन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योगासन न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि आज की व्यस्त जीवनशैली में संतुलन बनाए रखने में भी सहायक है। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

  • प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई।
  • Class 1 to 3 Girls: आकांक्षा (सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • Class 1 to 3 Boys: पीयूष मौर्य (डी ए वी स्कूल) प्रथम स्थान पर रहे।
  • Class 4 to 5 Girls: वर्तिका सिंह (डी ए वी स्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • Class 4 to 5 Boys: अमृत राज (साईं पब्लिक स्कूल) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
  • Class 6 to 8 Boys: कार्तिकेय (डी ए वी पब्लिक स्कूल) प्रथम स्थान पर रहे।
  • Class 6 to 8 Girls: वंदना पाल (जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय) प्रथम स्थान पर रहीं।
  • Class 9 to 12 Boys: आरव (श्री अकैडमी स्कूल) प्रथम स्थान पर रहे।
  • Class 9 to 12 Girls: अर्पणा कुमारी जायसवाल (सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आर्टिस्टिक योगासन श्रेणियाँ

आर्टिस्टिक सिंगल, पेयर, और ग्रुप में भी कई बच्चों ने मैडल जीते। अंत में कसक गुप्ता और अमृत राज को Sonbhadra Yogasana Champion of the Year – 2024 घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के विजेता 26 और 27 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

 

Leave a Comment