कार्तिक कपूर बने उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष

 

  • डा संजय कपूर ने दिया पद से इस्तीफा, फिडे जोन 3.7 का अध्यक्ष बनने पर किया गया सम्मानित
  • आगामी दिसंबर में 10 लाख रुपए इनामी धनराशि की प्रतियोगिता कानपुर में आयोजित किए जाने की घोषणा
  • वर्ष 2025 में प्रदेश के अंदर ₹50 लाख इनामी धनराशि की प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन 

KANPUR, 22 September: आर्य नगर स्थित गेंजेस क्लब में रविवार को आयोजित यूपी चेस एसोसिशन की वार्षिक साधारण आम सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ० संजय कपूर ने त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद उनके स्थान पर कार्तिक कपूर को नए अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने आगामी दिसंबर में 10 लाख रुपए इनामी धनराशि की प्रतियोगिता कानपुर में आयोजित करने की घोषणा की तथा भविष्य में और भी बड़ी प्रतियोगिताएं उत्तर प्रदेश में आयोजित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ० संजय कपूर को फिडे जोन 3.7 का अध्यक्ष बनने और यू पी सी एस ए के महासचिव ऐ के रायजादा को अखिल भारतीय शतरंज संघ के उपाध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान नई जिला इकाइयों का गठन भी किया गया।

संस्था सचिव ए के रायजादा ने कहा कि प्रदेश में ₹50 लाख इनामी धनराशि की प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्ष 2025 में किया जाएगा। इस वर्ष अभी तक विभिन्न शहरों में 45 लाख रुपए नगद इनामी धनराशि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं। 9 वर्ष से कम आयु वर्ग के कोचिंग कैंप एवं स्कूलों में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं एवं ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Comment