उत्तर प्रदेश से एकमात्र नेशनल फुटबॉल रेफरी बने कानपुर के देबूजीत सिंह यादव

 

  • दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित रेफरी कैटेगिरी 1 का फिटनेस टेस्ट पास कर हासिल की उपलब्धि

कानपुर, 21 जुलाई। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित रेफरी कैटेगरी 1 का फिटनेस टेस्ट 20 जुलाई 2024 को संपन्न हुआ जिसमे देश के विभिन्न राज्यों के बहुत से निर्णायकों ने प्रतिभागिता की। इसमे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कानपुर के देबूजीत सिंह यादव ने किया, जिन्होंने फिटनेस टेस्ट पास करके ये सफलता हासिल करके उत्तर प्रदेश और कानपुर मंडल का नाम रौशन किया। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव मो. शाहिद और कानपुर फुटबॉल सचिव अजीत सिंह जी ने उन्हे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment