डॉ फहीम के खेल से 5 विकेट से जीता डीआरसीसी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल क्रिकेट लीग में न्यू एसेक्स क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया

कानपुर। नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल क्रिकेट लीग के तहत खेले गए मैच में गुरुवार को डीआरसीसी ने डॉ फहीम अंसारी की शानदार बल्लेबाजी की मदद से न्यू एसेक्स क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हरा दिया। डीएवी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में ने एसेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए। आदर्श पाल ने नाबाद 30 और मो इरफान ने 14 रन बनाए। हाशमी ने 4 और वेद तिवारी ने 2 विकेट झटके। इसके जवाब में डीआरसीसी ने 20.2 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। उसके लिए डॉ फहीम अंसारी ने नाबाद 42 रनों की पारी खेली। हाशमी ने 34 रन बनाए। आदर्श पाल और अब्बास ने 2-2 विकेट झटके।

Leave a Comment