प्रिंसिपल इलेवन ने स्पोर्ट्स एचओडी इलेवन को हराकर पेश किया फिटनेस का नमूना

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

कानपुर। कानपुर के मैनावती मार्ग स्थिति जेएमडी वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को फिटनेस बाल खेल का प्रदर्शनी मैच खेला गया जिसमें प्रिंसिपल इलेवन ने स्पोर्ट्स एचओडी इलेवन को 3-0 से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इस अवसर पर फिटनेस बाल महा संघ के प्रदेश महा सचिव राकेश गुप्ता ने “कल बनेगें हम अमीर, सबसे पहले स्वस्थ शरीर” नारा देकर बच्चों को जो फिट है वह हिट है खेलें फिटनेस बाल को चरितार्थ किया।

इस अवसर पर स्कूल कि प्रधानाचार्य मलिका अरोरा ने बच्चों से खेल के बारे में जानकारी लेकर आगे भी फिटनेस बाल कराते रहने का आश्वासन दिया। बच्चों ने खेल खेल में फिटनेस रखने के टिप्स भी फिटनेस बाल प्रशिक्षक ओ पी सिंह से सीखे। इस अवसर पर राष्ट्रीय फुटबाल कोच आर डी पाल सिंह ने कहा कि इस खेल को खेलकर बिना चोट लगे फिट रहा जा सकता है और दौड़ता हुआ व्यक्ति और बहता हुआ पानी कभी खराब नहीं होता को सिद्ध करता है।

Leave a Comment