वर्षा की घातक गेंदबाजी से फोर सीजन क्लब विजयी

 

 

  • वूमैन्स चैम्पियन ट्रॉफी में ओक रिज्ड परफ्यूम को 80 रन से हराया, वर्षा ने झटके तीन विकेट; वैष्णवी राय बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

 

कानपुर, 19 नवंबर।

केसीए से आबद्ध वूमैन्स चैम्पियन ट्रॉफी के अंतर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में फोर सीजन क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओक रिज्ड परफ्यूम टीम को 80 रन से पराजित किया। फोर सीजन की जीत में शिवांगी गुप्ता, आयुषी सिंह और रिशु शर्मा की बल्लेबाजी के साथ वर्षा की घातक गेंदबाजी अहम रही।

### शिवांगी, आयुषी और रिशु ने संभाली बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए फोर सीजन क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट पर 181 रन बनाए। शिवांगी गुप्ता ने 35, आयुषी सिंह ने 31 और रिशु शर्मा ने 26 रन का योगदान दिया। ओक रिज्ड परफ्यूम की ओर से रुचि और एंजलीना वर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

### वर्षा और सुकन्या की गेंदबाजी से ओक रिज्ड पस्त

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओक रिज्ड परफ्यूम की टीम निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट पर 101 रन ही बना सकी। खुशी ने 19 और एंजलीना वर्मा ने 14 रन बनाए। फोर सीजन क्लब की ओर से वर्षा ने 15 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि सुकन्या ने नौ रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस तरह फोर सीजन क्लब ने 80 रन से मुकाबला अपने नाम किया। वैष्णवी राय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment