वैष्णवी और माही की घातक गेंदबाजी से रवनीत टिफिन सर्विसेज विजयी

 

 

  • वूमैन्स चैम्पियन ट्रॉफी में अवी फाउंडेशन को सात विकेट से दी शिकस्त, वैष्णवी राय बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

 

कानपुर, 18 नवंबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) से आबद्ध वूमैन्स चैम्पियन ट्रॉफी के अंतर्गत वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर खेले गए मुकाबले में रवनीत टिफिन सर्विसेज ने अवी फाउंडेशन को सात विकेट से पराजित कर दिया। रवनीत टिफिन सर्विसेज की जीत में वैष्णवी राय और माही की शानदार गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। वैष्णवी ने 15 रन देकर चार विकेट, जबकि माही ने 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। दीपिका श्रीवास्तव ने भी दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।

### 88 रन पर सिमटी अवी फाउंडेशन

पहले बल्लेबाजी करते हुए अवी फाउंडेशन की पूरी टीम 30.1 ओवर में 88 रन बनाकर आउट हो गई। नेहा ने 17 और ईशा पाण्डेय ने नाबाद 10 रन बनाए। रवनीत टिफिन सर्विसेज की ओर से वैष्णवी राय ने चार, माही ने तीन और दीपिका श्रीवास्तव ने दो विकेट हासिल किए।

### नन्दनी और नेहा ने दिलाई जीत

जवाब में रवनीत टिफिन सर्विसेज ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 89 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। नन्दनी साहू ने 22, दिव्यम पाल ने 13 और नेहा वर्मा ने नाबाद 14 रन का योगदान दिया। अवी फाउंडेशन की ओर से सौम्या पाल ने दो और ईशा पाण्डेय ने एक विकेट लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच: वैष्णवी राय को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए चुना गया।

 

Leave a Comment