सण्डे लीग का आगाज आज से, आठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी

 

 

  • क्रिकेट का रोमांच : कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की कानपुर क्रिकेट लीग के 9वें संस्करण में खेले जाएंगे 30 ओवर के मुकाबले

 

कानपुर, 14 नवम्बर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) की ओर से आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (सण्डे लीग) के 9वें संस्करण का आगाज रविवार से होने जा रहा है। प्रतियोगिता में आठ टीमें खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगी। लीग के सभी मुकाबले 30 ओवर के होंगे, जिनमें खिलाड़ी रंगीन ड्रेस और सफेद गेंद के साथ मैदान पर उतरेंगे।

आठ टीमें दिखाएंगी दमखम

केसीए के अवैतनिक सचिव दिनेश कुमार कटियार ने बताया कि प्रतियोगिता में डैम चार्जर्स, फोर सीजन (16 टू 60), मेटाडोर फोम एकादश, कानपुर हीरोज, केजी रेंजर्स, ब्लू वारियर्स, व्हाइट स्टोन और कलावती सुपर किंग्स की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। नौवें संस्करण में टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

पहले दिन होंगे दो मुकाबले

रविवार को प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला कानपुर साउथ मैदान पर कानपुर हीरोज और डैम चार्जर्स के बीच होगा। वहीं, दूसरा मैच पीएसी मैदान पर मेटाडोर फोम एकादश और फोर सीजन (16 टू 60) के बीच खेला जाएगा। दोनों मुकाबले सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे।

Leave a Comment