लखनऊ। डॉ. समृद्धि कृष्णा (नैना) की प्रथम पुण्यतिथि 12 नवंबर को भावपूर्ण स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर उनके पिता कृष्णकांत पाण्डेय, डीआईजी, सीआरपीएफ, रांची ने अपनी दिवंगत बेटी की स्मृतियों को कविता के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। ‘एक बरस’ शीर्षक से लिखी इस कविता में बेटी से बिछड़ने का दर्द, उसकी यादें और सपनों में उससे मिलने की चाह भावुक कर देती है।परिवार की ओर से भी डॉ. समृद्धि को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। परिजनों ने कहा कि नैना की यादें हमेशा उनके दिलों में जीवित रहेंगी।
कविता कुछ इस तरह है…
एक बरस
एक बरस बीत गए
तुम्हें हमसे बिछड़े हुए
अब तो यह सोचकर
दिल को कुछ करार आता है
कि हकीकत न सही
ख्वाब में तो मिलती हो
जुबाँ से कुछ कह पाओ
या न कह पाओ लेकिन
मनमोहक मुस्कुराहट से
अपना हाल तो बताती हो
बस एक ही इल्तिजा है तुमसे
ख्वाब में आने का सिलसिला
बदस्तूर जारी रखना वरना
हम फिर से टूट जाएंगे।
– कृष्णा कान्त पाण्डेय
डीआईजी, सीआरपीएफ, रांची