प्रदेशीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए तेजस वर्मा चयनित

 

 

  • एएस इंडोर क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी तेजस करेंगे कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व
  • एनआईएस कोच प्रमोद पाटिल के मार्गदर्शन में निखार रहे खेल प्रतिभा, चयन पर खेल जगत में हर्ष

 

कानपुर, 25 अक्टूबर।

70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता की अंडर-14 श्रेणी में एएस इंडोर क्रिकेट अकादमी, कानपुर के होनहार खिलाड़ी तेजस वर्मा का चयन कानपुर मंडल की टीम में हुआ है। तेजस इस प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

तेजस वर्मा एनआईएस कोच प्रमोद पाटिल के मार्गदर्शन में क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके चयन को उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है। इस उपलब्धि से अकादमी और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

तेजस के चयन पर सर्वेश तिवारी, अमन सक्सेना, सौरभ वर्मा, पूजा पाटिल सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment