- प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का 28 अक्टूबर तक चलेगा कैंप
कानपुर, 22 अक्टूबर।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग से चयनित 30 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का कैंप गुरुवार से एचबीटीयू के वेस्ट कैंपस, चिड़ियाघर रोड, कानपुर में शुरू हुआ। यह कैंप 28 अक्टूबर तक चलेगा। कैंप के माध्यम से युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उनके खेल कौशल को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

अरुण पाठक ने किया कैंप का उद्घाटन
कैंप का उद्घाटन टेक्नोफार्मा के निदेशक अरुण पाठक ने किया। इस अवसर पर कैंप में शामिल सभी 30 खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित की गई। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि मंच का संचालन एसोसिएशन के सचिव दिनेश कटियार ने किया।
युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण
इस अवसर पर पीएस नेगी, मुख्य कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कैंप में चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश कटियार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।