- ग्रीन पार्क में प्रशिक्षण शिविर के बाद कानपुर फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह ने की टीम की घोषणा
- अमित वर्मा होंगे टीम के कोच, मंडल की टीम आगामी प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग
कानपुर, 21 अक्टूबर।
कानपुर फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह ने बुधवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद सीनियर कानपुर मंडल फुटबॉल टीम की घोषणा की। टीम की कमान समीर अरोड़ा को सौंपी गई है, जबकि अमित वर्मा टीम के कोच होंगे।
16 खिलाड़ियों को टीम में मिली जगह
घोषित टीम में समीर अरोड़ा को कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। टीम में पीयूष शर्मा, हर्षित पाल, आदर्श यादव, कबीर आहूजा, अभिषेक निगम, अमित पाल, पीयूष पनिका, राजीव राणा, निखिल सिंह (सैफई), आकाश, अभिनव तिवारी, सुसमित गुरंग, प्रथम सिंह, धीरज सिंह और रामजी यादव को शामिल किया गया है।
प्रशिक्षण के बाद हुआ चयन
ग्रीन पार्क में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन और तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम की घोषणा की गई। कप्तान समीर अरोड़ा के नेतृत्व में टीम बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम के कोच अमित वर्मा खिलाड़ियों को तकनीकी और रणनीतिक रूप से तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।