मंडलीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 619 फिटनेस स्टूडियो और ऑक्सफोर्ड स्कूल का दबदबा

 

 

 

  • इंटर स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना ऑक्सफोर्ड स्कूल, पूर्ण चंद्र विद्य निकेतन को उपविजेता का खिताब
  • ओपन क्लासिक बेंच प्रेस में 619 फिटनेस स्टूडियो और डेडलिफ्ट में पावर हब जिम ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
  • बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में दिखाया दम, कई भार वर्गों में जीते पदक

 

कानपुर, 19 अक्टूबर।

स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज सदन में 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित मंडलीय क्लासिक बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप-2026 तथा डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में बालक, बालिका, महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन किया। इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि पूर्ण चंद्र विद्य निकेतन उपविजेता रहा। ओपन मंडलीय क्लासिक बेंच प्रेस में 619 फिटनेस स्टूडियो और डेडलिफ्ट में पावर हब जिम ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।

महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते पदक

प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। ख्याति प्राप्त सोशल वर्कर और महिला मानवाधिकार विषय की पीएचडी स्कॉलर शिवांगी गोयनका ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

बेंच प्रेस में आराध्या शुक्ला, परी, काजल दिवाकर, अलनूर मंसूरी, प्रत्यूषा सिंह, अनन्या शर्मा, अदिति वर्मा, शिवानी वर्मा, प्राची ठाकुर और अर्चना पांडे ने स्वर्ण पदक हासिल किए। रजत पदक जीतने वालों में परी, भावना, आराध्या गुप्ता, अदिति और प्रीति सिंह शामिल रहीं, जबकि समृद्धि ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

डेडलिफ्ट में आराध्या शुक्ला, अर्चिता शुक्ला, काजल दिवाकर, अनन्या शर्मा, प्रत्यूषा सिंह, अदिति वर्मा, प्रियेशी वर्मा, शिवानी वर्मा और अर्चना पांडे ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। प्रीति दुबे ने रजत पदक हासिल किया।

इंटर स्कूल बेंच प्रेस में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्ण चंद्र विद्य निकेतन के युवराज पोरवाल ने स्वर्ण पदक जीता। ऑक्सफोर्ड स्कूल के स्वास्तिक श्रीवास्तव दूसरे और पूर्ण चंद्र विद्य निकेतन के आशुतोष सैनी तीसरे स्थान पर रहे।

59 किलोग्राम वर्ग में पूर्ण चंद्र विद्य निकेतन के तेजस तिवारी ने पहला स्थान हासिल किया। अक्षय सिद्धार्थ दूसरे और शिवम मंडल तीसरे स्थान पर रहे। 66 किलोग्राम वर्ग में सेंट फ्रांसिस स्कूल के काव्य केसरवानी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि हर्षित अवस्थी दूसरे स्थान पर रहे।

74 किलोग्राम वर्ग में ऋषभ अवस्थी प्रथम, ऑक्सफोर्ड स्कूल के विराज शुक्ला द्वितीय और आर्मी पब्लिक स्कूल के रौनक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 83 किलोग्राम वर्ग में पूर्ण चंद्र विद्य निकेतन के सार्थक यादव ने पहला और हार्दिक चतुर्वेदी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

93 किलोग्राम वर्ग में पूर्ण चंद्र विद्य निकेतन के आव्यान्श ने स्वर्ण पदक जीता। 105 किलोग्राम वर्ग में इसी विद्यालय के आर्यन कटियार प्रथम रहे। सरस्वती विद्यालय के माइकल डिसूजा दूसरे और ऑक्सफोर्ड स्कूल के श्रेयांस सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 120 किलोग्राम वर्ग में ऑक्सफोर्ड स्कूल के अविरल सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मोहम्मद हामिद दूसरे स्थान पर रहे।

ओपन क्लासिक बेंच प्रेस में सब जूनियर और जूनियर खिलाड़ियों का जलवा

ओपन मंडलीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में शाश्वत शर्मा, दीपांशु, सिद्धार्थ, अमन, धैर्य, पीयूष और देवर्षि ने अपने-अपने भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। रजत पदक विजेताओं में ऋषू सिंह, अनुपम, वैभव प्रताप सिंह, अमन, निर्भय और विराज सिंह शामिल रहे। शिवम मंडल, निश्चल गुरुंग, अक्षय शंकर, युवराज अवस्थी और मयंक गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किए।

जूनियर वर्ग में मोहम्मद इरफान, सिद्धार्थ, आलोक, आयुष, प्रखर सिंह, वल्लभ वर्मा और अक्षत भट्ट ने स्वर्ण पदक जीते। कार्तिकेय शर्मा, आरव कटियार, अमन, अंकुर शिवहरे, रमन यादव और आयुष भदौरिया ने रजत पदक हासिल किए। भूपेंद्र सिंह, विराज शुक्ला और मयंक गुप्ता कांस्य पदक विजेता रहे।

सीनियर और मास्टर वर्ग में भी दमदार प्रदर्शन

सीनियर वर्ग में विकास सविता, अमित पाल, सोनू सिंह, अभिषेक कटियार और विवेक यादव ने स्वर्ण पदक जीते। संकल्प यादव, विराज शुक्ला और शिवांग श्रीवास्तव ने रजत पदक हासिल किए, जबकि आदित्य सिंह कांस्य पदक विजेता रहे। मास्टर वर्ग में प्रदीप राजपूत ने स्वर्ण और सोनू सिंह ने रजत पदक जीता।

समापन समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

समापन समारोह में अनूप पचौरी ने विभिन्न वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, जितेंद्र वाघमारे, मोहम्मद शिबली, मोतीलाल, गुरबीर सिंह, गौरव, सौम्या गुप्ता, आदित्य निगम और सत्येंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। संघ के महासचिव संदीप निगम ने खिलाड़ियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment