- चिंटल्स स्कूल में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन, कानपुर के 25 स्कूलों की टीमें ले रहीं हिस्सा
- बालिका वर्ग में डीपीएस आजाद नगर ने बनाई फाइनल में जगह
कानपुर, 14 अक्टूबर।
कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन (KTTA) के तत्वावधान में चिंटल्स स्कूल, कल्याणपुर में आयोजित इंटर स्कूल टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 में स्कूली खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। 13 से 16 अक्टूबर तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में शहर के 25 स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। स्टैग ग्लोबल द्वारा प्रस्तुत प्रतियोगिता में बालक-बालिका टीम वर्ग के साथ अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग के मुकाबले भी आयोजित किए जा रहे हैं।
बालक वर्ग में सिंघानिया स्कूल और डीपीएस बर्रा का दमदार प्रदर्शन
बालक वर्ग के मुकाबले में सर पदमपत सिंघानिया स्कूल ने डीपीएस आजाद नगर को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, डीपीएस बर्रा ने भी अपने मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है।
बालिका वर्ग में डीपीएस आजाद नगर ने मारी बाजी
बालिका वर्ग में डीपीएस आजाद नगर की टीम ने सर पदमपत सिंघानिया स्कूल को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। खिलाड़ियों ने सटीक शॉट्स, बेहतर तालमेल और अनुशासित खेल के दम पर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-13 में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अंडर-9 बालिका वर्ग में हितांसी, भव्या मीना, मिष्टी और माही ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में मृणांक, वेदांश, रुद्रांश, रिदान, अरिकेत राज, मनमोहन, शुभांश और रिवान ने अंतिम आठ में जगह बनाई।
अंडर-11 बालिका वर्ग में हितांशी पोपतानी, भाव्या सिंह, मिस्टी तिवारी, आदित्री, प्रतिष्ठा शुक्ला, ईशानी सिंह, मनीष्का बाजपेई और माही सिंह क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। वहीं, बालक वर्ग में शुभ तिवारी, अद्विक महेश्वरी, सर्व ब्रिज, रेवांस अरोड़ा, उन्मुख ठाकुर, विभव खन्ना, दक्षित वर्मा और उज्ज्वल ठाकुर ने अंतिम आठ में प्रवेश किया।
अंडर-13 बालक वर्ग में दूर्वांक, अधिराज मजूमदार, मानस पोपतानी, अपराजित सिंह, शुभ तिवारी, ईशान अग्रवाल, अद्विक महेश्वरी और विद्यमान गुप्ता ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग में देवर्षिका शुक्ला, पंखुड़ी, आन्या वर्मा, देवीना मीणा, नाविका बाजपेई, वेदित्य रावत और भाव्या सिंह अंतिम आठ की दौड़ में शामिल हुईं।
गणमान्य अतिथियों ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव पाठक, चिंटल्स स्कूल की चेयरपर्सन अनुराग विज, डायरेक्टर कविशा विज, प्रधानाचार्य स्मिता धवन और कानपुर टेबल टेनिस संगठन के सचिव संजय टंडन ने किया।
इस अवसर पर कानपुर संगठन के अनिल वर्मा, सौरभ पाल, अविनाश यादव, रवि पोपतानी, अभिसारिका यादव, सीता वर्मा, सुनील वर्मा, रोहित, अमित नारंग, तमन्ना, आयुष पटेल, शुभी द्विवेदी, जानवी वर्मा, प्रगति और सोहित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने और टेबल टेनिस के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है।