- सीआईएससीई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर एसजीएफआई में बनाई जगह
- तमिलनाडु में 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
कानपुर, 13 अक्टूबर।
शीलिंग हाउस स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लगातार प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में विद्यालय की कक्षा 12 के छात्र सात्विक भट्ट ने सीआईएससीई (CISCE) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ा है। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही सात्विक ने एसजीएफआई (SGFI) प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता भी सुनिश्चित की है।
राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन
तमिलनाडु में 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में सात्विक भट्ट ने उत्कृष्ट खेल कौशल और प्रतिभा का परिचय दिया। कड़े मुकाबलों के बीच उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
सात्विक की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्या श्रीमती वनिता मेहरोत्रा ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सात्विक के कोच ऋषिकेश कुमार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की भी सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए सात्विक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वह आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन करेंगे।