तीसरी कराटे वॉरियर्स प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को

 

 

  • जय नारायण विद्या मंदिर में जुटेंगे 150 से अधिक खिलाड़ी, बालक-बालिका वर्ग में होगी प्रतियोगिता

 

कानपुर, 3 अक्टूबर।

कराटे एसोसिएशन ऑफ कानपुर के तत्वावधान में तीसरी कराटे वॉरियर्स प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को जय नारायण विद्या मंदिर, विकास नगर, कानपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 150 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी कराटे में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

कराटे एसोसिएशन ऑफ कानपुर के सचिव सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने समाचार पत्रों के संपादकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से प्रतियोगिता को स्थान देने तथा प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

 

Leave a Comment