यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

 

  • पुरुष एवं महिला एकल वर्ग में रोमांचक मुकाबले, विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने दर्ज की जीत
  • दूसरे दिन कई मुकाबले रहे कांटे के, खिलाड़ियों ने अगले दौर में बनाई जगह

 

कानपुर, 2 अक्टूबर।

योनेक्स सनराइज स्वर्गीय सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में पुरुष एवं महिला एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में प्रमुख अतिथियों के रूप में मितिका श्रीवास्तव, डॉ. एस.के. शुक्ला, प्रोफेसर सुनीता सिंह एवं आर.पी. सिंह उपस्थित रहे।

पुरुष एकल में सिद्धार्थ, शिवम और देवांश ने दर्ज की जीत

पुरुष एकल वर्ग में सिद्धार्थ मिश्रा (लखनऊ) ने अविरल कुमार यादव को 30-16 से, शिवम यादव (अलीगढ़) ने मानव रावत को 30-17 से तथा देवांश गोविला (अलीगढ़) ने अमितमय बिस्वास को 30-15 से हराया। अथर्व शर्मा (मेरठ) ने शिवम शेखर को 30-18 से पराजित किया।

अंश हांडा (सहारनपुर) ने दिव्यांशु सिंह को 30-4 से, सौम्य प्रकाश यादव (प्रयागराज) ने आदित्य सागर अग्रहरी को 30-25 से तथा अक्षांश पांडेय (मुजफ्फरनगर) ने वैभव ओमर को 30-19 से शिकस्त दी। शौर्य प्रताप सिंह (लखनऊ) ने मृण्मय यादव को 30-28 से हराकर कड़े मुकाबले में जीत हासिल की।

सिद्धांत सालार (लखीमपुर खीरी) ने रिशांक को 30-27 से, पीयूष चौहान (प्रयागराज) ने रुद्र प्रताप चौधरी को 30-18 से तथा देवानंद यादव (वाराणसी) ने विवेक कुशवाहा को 30-24 से पराजित किया। वेदांश शर्मा (अलीगढ़) ने अंबर गुप्ता को 30-23 से, सनरेख चौरसिया (झांसी) ने विशाल सिंह चंदेल को 30-26 से तथा आयुष मिश्रा (अयोध्या) ने फरहान खान को 30-20 से हराया।

प्रशांत चौहान (उन्नाव) ने कार्तिक गुप्ता को 30-7 से तथा प्रथम सिंह (कानपुर) ने निपुन त्यागी को 30-20 से मात दी। देवांश मौर्य (जौनपुर) ने अभिनव वर्मा को 30-23 से, राजन यादव (यूपीपी) ने वंश त्यागी को 30-20 से तथा उदय प्रताप पांडेय (आजमगढ़) ने अतुल मोहन त्रिपाठी को 30-24 से हराया। शिवम यादव (लखनऊ) ने श्रीजन मुखर्जी को 30-19 से पराजित किया। वहीं, सत्यम कटियार (कानपुर) को अवि गुप्ता के खिलाफ वॉकओवर मिला।

महिला एकल में भी खिलाड़ियों ने पेश की मजबूत चुनौती

महिला एकल वर्ग में दिव्यांशी गौतम (आगरा) ने खुशी (गाजियाबाद) को 30-11 से तथा नितिका भाटिया (कानपुर) ने जयति कुशवाहा (लखनऊ) को 30-23 से हराया। शिवांगी सिंह (एनईआर) ने अंजुल पटेल (प्रयागराज) को 30-23 से तथा स्नेहा मौर्य (नोएडा) ने अद्विता त्यागी (गाजियाबाद) को 30-16 से पराजित किया।

अराध्या कुशवाहा (अलीगढ़) ने ऋषिका यादव (झांसी) को 30-8 से तथा तरनजीत कौर बासी (मुरादाबाद) ने मुदिता जालान (कानपुर) को 30-15 से शिकस्त दी। तान्या कश्यप (उन्नाव) ने गार्गी धीमान (सहारनपुर) को 30-5 से हराया, जबकि श्रेया संतोष (बलिया) ने कानपुर की सिद्धि झा को 30-22 से पराजित किया।

स्नेहा सिंह (लखनऊ) ने श्रुति चौहान (नोएडा) को 30-14 से हराया। आगरा की कुहू ने झांसी की माया कुमारी को 30-28 से रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। सिमरन चौधरी (यूपीपी) ने अनिश्का (कानपुर) को 30-12 से, काजल मिश्रा (मैनपुरी) ने आराध्या यादव (कानपुर) को 30-8 से तथा नेहा पाल (वाराणसी) ने अपराजिता घोषाल (लखनऊ) को 30-6 से हराया। वहीं, नलिन किशोर (मुजफ्फरनगर) को मानसा श्रीवास्तव (कानपुर) के खिलाफ वॉकओवर मिला।

4 अक्टूबर को होगा प्रतियोगिता का समापन

चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 4 अक्टूबर को होगा। टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी खिताब पर कब्जा जमाने के लिए अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। आगामी दौर में भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

 

Leave a Comment