कानपुर की दो खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश सब-जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम में चयन

 

  • अवनी मिश्रा और अस्तित्वा मिश्रा 45वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

 

कानपुर, 30 सितंबर।

पूर्णचंद्र विद्या निकेतन, बार-2, कानपुर की दो प्रतिभाशाली छात्राओं अवनी मिश्रा (कक्षा 6-डी) एवं अस्तित्वा मिश्रा (कक्षा 5-ए) का चयन उत्तर प्रदेश बॉल बैडमिंटन टीम में 45वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 7 अक्टूबर, 2026 तक भिलाई, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। चयनित टीम 1 अक्टूबर को भिलाई के लिए रवाना होगी और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के बाद 8 अक्टूबर को वापस लौटेगी।

दोनों खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश उपाध्याय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ कानपुर के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

उत्तर प्रदेश बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव श्री कौशल कुमार दीक्षित ने भी अवनी मिश्रा एवं अस्तित्वा मिश्रा को चयन पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार, खेल शिक्षक एवं अभिभावकों ने भी दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Ball Badminton, Uttar Pradesh Team, Sub-Junior National Championship, 45th Sub-Junior National Ball Badminton Championship, Avani Mishra, Asthiva Mishra, Kanpur, Bhilai, Chhattisgarh, National Competition, School Sports

Leave a Comment