- वडोदरा में 1 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, विभिन्न आयु वर्गों में विद्यालय के खिलाड़ियों का चयन
कानपुर, 30 सितंबर।
वडोदरा में 1 से 6 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर (एसपीएसईसी), कानपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में क्वालीफाई कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
अंडर-14 बॉयज वर्ग में मानस पोपतानी, कुशाग्र तिवारी एवं ओम तिवारी का चयन हुआ है। वहीं, अंडर-17 बॉयज वर्ग में आशुतोष गुप्ता, अवहयांश मल्होत्रा, सृजन महाजन एवं आर्यन सिंह तथा अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में कावि ए शाह, केनिशा जयसवाल एवं इनिका सेठी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। अंडर-19 बॉयज वर्ग में दक्ष खंडेलवाल, उज्ज्वल अवस्थी, आशुतोष गुप्ता एवं हृदय सिंह ने स्थान बनाया है।
इंडिविजुअल इवेंट में अंडर-14 बॉयज वर्ग से मानस पोपतानी, अंडर-17 बॉयज वर्ग से आशुतोष गुप्ता, अंडर-17 गर्ल्स वर्ग से कावि ए शाह तथा अंडर-19 बॉयज वर्ग से दक्ष खंडेलवाल अपनी चुनौती पेश करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती भावना गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।