अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटर मोहम्मद उमर ने कानपुर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को दी विदाई

 

 

  • आवासीय कार्यालय पहुंचकर मोहम्मद उमर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं
  • नवीन दायित्व के लिए उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना

 

कानपुर, 22 सितंबर।

कानपुर नगर के जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह का सोमवार, 21 सितंबर 2026 को देर रात्रि शासन द्वारा स्थानांतरण कर दिया गया। उन्हें निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के पद पर नियुक्त किया गया है। स्थानांतरण की सूचना के बाद शहर के अंतरराष्ट्रीय पैरा राइफल शूटर एवं पैरा शूटिंग कोच मोहम्मद उमर ने जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें विदाई दी।

मोहम्मद उमर ने जिलाधिकारी को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य, सफलता एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर विदाई दी।

Leave a Comment