- Audio Visuals के माध्यम से प्रतिभागियों को क्रिकेट के नियमों की प्रायोगिक जानकारी दी
कानपुर, 14 अगस्त।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अम्पायरिंग की सात दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज में सम्पन्न हुई। कार्यशाला के अंतिम दिन 23 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
ऑडियो-विजुअल के जरिए समझाए क्रिकेट के नियम
कार्यशाला में सौरभ श्रीवास्तव एवं काली शंकर बाजपेयी ने Audio Visuals के माध्यम से प्रतिभागियों को क्रिकेट के नियमों की प्रायोगिक जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सवालों का समाधान भी प्रशिक्षकों ने किया।
16 अगस्त को होगी लिखित परीक्षा
अम्पायर एवं स्कोरर की लिखित परीक्षा 16 अगस्त (रविवार) को केडीएमए वर्ल्ड, केशवपुरम, आवास विकास, कानपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। अम्पायर्स को सुबह 9:30 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी।
कार्यशाला के दौरान सचिव कौशल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पी.एस. नेगी एवं तरुण कपूर उपस्थित रहे।
यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।