- क्रिकेट में निष्पक्षता और सही निर्णय के लिए अम्पायरों को किया गया प्रशिक्षित
- सात दिवसीय कार्यशाला के छठे दिन Fair Play और निष्पक्ष खेल भावना के नियमों की दी गई जानकारी, आज होगी प्रश्नावली
कानपुर, 13 अगस्त।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज में आयोजित जिला स्तरीय अम्पायरिंग कार्यशाला के छठे दिन 23 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें एक महिला अम्पायर पूनम गुप्ता भी शामिल हैं।
कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले अम्पायरों को प्रशिक्षण देने के लिए सौरभ श्रीवास्तव और काली शंकर बाजपेयी ने क्रिकेट में निष्पक्षता, न्यायपूर्ण खेल भावना (Fair Play) तथा अम्पायर की भूमिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान अम्पायरों को मैदान पर निष्पक्ष निर्णय लेने और खेल भावना बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।
सात दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत शुक्रवार को प्रतिभागी अम्पायरों से प्रश्नावली की जाएगी। इसके माध्यम से प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी और नियमों की उनकी समझ का आकलन किया जाएगा।
यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
Kanpur Cricket Association, KCA, Umpiring Workshop, Cricket Umpires, Fair Play, Cricket Rules, Umpire Training, Kanpur Cricket, Sports Workshop, Poonam Gupta