यूपी रीजनल कराटे प्रतियोगिता में कानपुर साउथ जोन का दबदबा

 

 

  • 17 स्वर्ण पदकों के साथ कानपुर साउथ बना ओवरऑल चैंपियन, वाराणसी 15 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर

 

कानपुर, 10 अगस्त।

स्थानीय डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, कैंट में आयोजित उत्तर प्रदेश रीजनल अंतर-आईसीएसई स्कूल कराटे प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-14 में अवनी, अविका और आध्या ने जीते स्वर्ण

अंडर-14 वर्ग के 22-24 किग्रा भार वर्ग में अवनी, 26-30 किग्रा में अविका, 30-34 किग्रा में मुक्तिका, 34-38 किग्रा में रिद्धिमा, 38-42 किग्रा में रान्नीया, 42-46 किग्रा में आरना, 46-50 किग्रा में गौरी तथा 50 किग्रा से अधिक भार वर्ग में आध्या ने स्वर्ण पदक जीतकर खिताब अपने नाम किया।

अंडर-17 में नंदनी, तनीषका और सिद्धी चमकीं

अंडर-17 में 32 किग्रा से कम भार वर्ग में नंदनी, 32-36 किग्रा में तनीषका, 36-40 किग्रा में सिद्धी, 40-44 किग्रा में ख्याती, 44-48 किग्रा में वैष्णवी, 48-52 किग्रा में लवन्या, 52-56 किग्रा में वाची, 56-60 किग्रा में हुमैंरा, 60-64 किग्रा में अनिषी तथा 64-68 किग्रा में परिषा विजेता रहीं।

अंडर-19 में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 वर्ग में 32 किग्रा से कम में आराध्या, 32-36 किग्रा में रियाना, 36-40 किग्रा में अनाया, 40-44 किग्रा में आराध्या, 44-48 किग्रा में दृष्टि, 48-52 किग्रा में अदिती, 52-56 किग्रा में पलक, 56-60 किग्रा में जीविशा, 60-64 किग्रा में अविका, 64-68 किग्रा में पराकाष्ठा तथा 68 किग्रा से अधिक भार वर्ग में जयंतिका ने स्वर्ण पदक जीता।

17 गोल्ड के साथ कानपुर साउथ शीर्ष पर

प्रतियोगिता के ओवरऑल प्रदर्शन में कानपुर साउथ जोन ने 17 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वाराणसी 15 गोल्ड के साथ दूसरे, लखनऊ नार्थ 9 गोल्ड के साथ तीसरे स्थान पर रहा। लखनऊ साउथ ने 7, गाजियाबाद और मेरठ ने 5-5 तथा कानपुर नार्थ ने 3 स्वर्ण पदक जीते। आगरा और प्रयागराज को एक-एक रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा मंडल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक विजय कुमार के मार्गदर्शन में निर्णायकों ने मुकाबलों का संचालन किया। निर्णायकों के निष्पक्ष एवं बेहतर निर्णयों की विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षकों ने भी सराहना की।

Leave a Comment