उन्नाव में कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में 80 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

 

  • विभिन्न बेल्ट श्रेणियों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, निर्णायकों ने घोषित किए परीक्षा परिणाम

 

कानपुर/उन्नाव, 10 अगस्त।

उन्नाव ताइक्वांडो कमेटी की ओर से रविवार, 9 अगस्त 2026 को कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। परीक्षा में पूरे जिले से लगभग 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी तकनीकी दक्षता और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु एवं बेल्ट श्रेणियों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल ने घोषित किए परिणाम

बेल्ट परीक्षा के उपरांत कमेटी द्वारा निर्धारित निर्णायक दिव्या मौर्य, अभिषेक शुक्ला और रिया सुदर्शन तथा ऑब्जर्वर सौरभ सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए परिणाम घोषित किए।

व्हाइट बेल्ट में नैतिक ने प्रथम, सार्थक मिश्रा और गिरीश कुमार ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा तमन्ना तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

येलो बेल्ट में एंजेलिना तिवारी प्रथम, आरुष गुप्ता और आरोही शुक्ल द्वितीय तथा धती और हार्दिक द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहे।

ग्रीन बेल्ट में सिद्धि ने प्रथम, इशिता ने द्वितीय और तनिष्क ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं ग्रीन प्रथम बेल्ट में जानवी सिंह पटेल और अंकुश पाल ने प्रथम, सहर्ष तिवारी और इशांत अवस्थी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ब्लू बेल्ट में प्राजंलि साहू प्रथम, प्रज्वल भारद्वाज द्वितीय और प्रियांशु सिंह तृतीय रहे। ब्लू प्रथम बेल्ट में आयुष श्रीवास्तव ने प्रथम, उज्जवल भारद्वाज और इच्छा कनौजिया ने द्वितीय तथा नवनीत पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रेड बेल्ट में सनाध्या ने प्रथम और परी भारती ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान उन्नाव ताइक्वांडो कमेटी के अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष अंशुमन तिवारी, सौरभ सिंह, सचिव आकाश मिश्रा तथा सहसचिव आमिर खान मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को ताइक्वांडो की आगामी प्रतियोगिताओं और सरकार तथा ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त संगठनों से संबंधित जानकारी भी दी गई, ताकि खिलाड़ी भविष्य में प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सही मंच और संगठन का चयन कर सकें।

छह अकादमियों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में जिले की विभिन्न ताइक्वांडो अकादमियों एवं संस्थानों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें कोईगो ताइक्वांडो अकैडमी, आरकेएस स्पोर्ट्स अकैडमी, इंपैक्ट दोजंग, विक्टोरियस ताइक्वांडो अकैडमी, लखनऊ पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर गंगानगर के खिलाड़ी शामिल रहे।

सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी बेल्ट श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता का आकलन करने के साथ उन्हें अगले स्तर के लिए तैयार करना रहा।

Leave a Comment