जिला स्तरीय अम्पायरिंग कार्यशाला का शुभारम्भ, पहले दिन 23 अभ्यर्थियों ने लिया प्रशिक्षण

 

 

 

  • केसीए अध्यक्ष एस.एन. सिंह ने किया उद्घाटन, सात दिवसीय कार्यशाला में अम्पायरिंग के नियमों की दी गई जानकारी
  • ड्यूटी ऑफ अम्पायर्स, पिच, बैट और बॉल के निर्धारित मानकों पर विशेषज्ञों ने कराया प्रशिक्षण

कानपुर, 07 अगस्त।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (केसीए) द्वारा आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय अम्पायरिंग कार्यशाला का शुक्रवार को केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज में शुभारम्भ हुआ। कार्यशाला के पहले दिन 23 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अम्पायरिंग के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यशाला का उद्घाटन केसीए के अध्यक्ष एस.एन. सिंह ने किया। इस अवसर पर सचिव कौशल कुमार सिंह ने अध्यक्ष का बुके भेंटकर स्वागत किया। अध्यक्ष एस.एन. सिंह एवं सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रतिभागी अम्पायरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्रिकेट में अम्पायर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और समर्पण व सतत अध्ययन के माध्यम से इस क्षेत्र में बेहतर करियर बनाया जा सकता है।

प्रशिक्षण सत्र में सौरभ श्रीवास्तव, तरुण कपूर, काली शंकर बाजपेयी एवं राजेश मिश्रा ने प्रतिभागियों को क्रिकेट के नियमों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। पहले दिन ड्यूटी ऑफ अम्पायर्स (Duties of Umpires), पिच (Pitch), बैट (Bat) एवं बॉल (Ball) के निर्धारित मानकों (Parameters) की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने खेल के दौरान अम्पायर की जिम्मेदारियों, मैदान की तैयारी तथा उपकरणों के अंतरराष्ट्रीय मानकों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यशाला के दौरान केसीए के संयुक्त सचिव पी.एस. नेगी एवं दिनेश कटियार भी उपस्थित रहे।

केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

Leave a Comment