- 14 टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले, विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल से किया गया सम्मानित
- पांच राउंड के मुकाबलों के बाद विजेताओं का हुआ फैसला
कानपुर, 4 अगस्त।
स्थानीय अवधपुरी स्थित मास्टर माइंड अकादमी में प्रथम मास्टर माइंड शतरंज टीम चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 14 टीमों (प्रत्येक टीम में दो खिलाड़ी) ने भाग लिया। पांच राउंड तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेता टीमों का फैसला हुआ।
दिलीप श्रीवास्तव ने किया पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर रहने वाली टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर माइंड अकादमी के संरक्षक ऋषभ निषाद एवं अनुराग निषाद भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक (चीफ ऑर्बिटर) कु. प्रशंसा वर्मा रहीं।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान: प्रांजल सिंह / श्रेयांश सिंह — ₹2200 एवं ट्रॉफी।
द्वितीय स्थान: अतुल ठाकुर / अरिहंत राय चौधरी — ₹1700 एवं ट्रॉफी।
तृतीय स्थान: विकास निषाद / आदित्य यादव — ₹1300 एवं ट्रॉफी।
चतुर्थ स्थान: शिवांशु सिंह / शाश्वत बाजपेई — ₹1100 एवं ट्रॉफी।
पंचम स्थान: आदित्य अरोड़ा / आर्यन गौतम — मेडल।
षष्ठम स्थान: अभिजीत गोरहा / सौरभ दीक्षित — मेडल।
सप्तम स्थान: अरनव भारद्वाज / अक्षांश सिंह — मेडल।
राइजिंग स्टार सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अलौकिक आनंद गुप्ता एवं मिरनांक बागची को राइजिंग स्टार ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।