- 70वीं जिला व मंडल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का बुधवार से आयोजन
- विजेता खिलाड़ियों को मिर्जापुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा भाग लेने का मौका
कानपुर, 4 अगस्त।
सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी, नवाबगंज में बुधवार को 70वीं जिला स्तरीय एवं मंडल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी, जिसमें माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं हिस्सा लेंगे। मुकाबले इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड और कम्पाउंड राउंड में आयोजित किए जाएंगे। पूरी प्रतियोगिता कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव की देखरेख में संपन्न होगी।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित होने वाले खिलाड़ी 17 से 19 अगस्त तक मिर्जापुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन चन्दोला एवं खेल प्रमुख ओमप्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेल संवाददाताओं एवं छायाकारों को भी प्रतियोगिता स्थल पर आमंत्रित किया गया है।