- जयपुरिया स्कूल कैंट में दो दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, विभिन्न स्पर्धाओं में विजेताओं का हुआ फैसला
कानपुर, 12 जुलाई।
स्थानीय सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, कैंट में रविवार को दो दिवसीय CISCE नॉर्थ ज़ोन एथलेटिक्स (बॉयज) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी ने 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पूर्व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासन, संघर्ष और जीवन जीने की कला सिखाते हैं तथा खिलाड़ियों को हार-जीत से ऊपर उठकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। उद्घाटन समारोह में कानपुर जिला एथलेटिक्स संघ के देवेश दुबे, मोहित दुबे, एस.के. यादव, किशोर वर्मा तथा विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सुशील चंद्रा, सौरभ श्रीवास्तव, शरद मिश्रा और रानी शर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

अंडर-14 वर्ग के परिणाम
100 मीटर दौड़ में यश यादव (सेंट लॉरेंस) प्रथम, शिवम (सर सैयद स्कूल) द्वितीय और अनमोल कुमार (सेंट एलोयसिस) तृतीय रहे। लंबी कूद में आरव रावत (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल) ने पहला, वेदांत तिवारी (सेंट एलोयसिस) ने दूसरा और अद्विक यादव (सेंट एलोयसिस) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 वर्ग में रोमांचक मुकाबले
100 मीटर दौड़ में आराध्य शर्मा (मेथोडिस्ट हाई स्कूल) विजेता बने, जबकि अविरल श्रीवास्तव (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल) दूसरे और रामेन्द्रशरण (सेंट एलोयसिस) तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में दर्श रस्तोगी (सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल) ने स्वर्ण पदक जीता। अभिनव सिंह (सेंट एलोयसिस) दूसरे और अनमोल कुमार (सेंट लॉरेंस) तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में वंश विजय श्रीवास्तव (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल) प्रथम, दर्श रस्तोगी (जयपुरिया स्कूल) द्वितीय तथा ईशान हैदर (सेंट एलोयसिस) तृतीय रहे।
अंडर-19 वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन
100 मीटर दौड़ में यशस्वी पांडे (कात्यायन पब्लिक स्कूल) ने पहला, अभय पाल (सेंट एलोयसिस) ने दूसरा और मोहम्मद शरीफ (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल) ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में मोहित पाल (कात्यायन पब्लिक स्कूल) विजेता बने, जबकि कार्तिक सिंह (सेंट एलोयसिस) उपविजेता और ऋषित टंडन (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल) तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में अक्षांश शिव बगल (सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल) प्रथम, प्रखर दत्त तिवारी (सेंट एलोयसिस) द्वितीय और अनिरुद्ध चौधरी (सेंट एलोयसिस) तृतीय रहे। शॉटपुट स्पर्धा में माहीन हसन (सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल) ने स्वर्ण, अभिनव सिंह सिंगर (वेंडी स्कूल) ने रजत तथा कुशाग्र सिंह (शिलिंग हाउस) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
कल होंगे अंतिम मुकाबले
प्रतियोगिता के शेष मुकाबले सोमवार प्रातः 8 बजे से खेले जाएंगे, जिसके बाद विभिन्न आयु वर्गों के चैंपियनों का फैसला होगा।