- जैपुरिया, वीरेंद्र स्वरूप और मैथाडिस्ट स्कूल ने दर्ज की जीत, लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में रविवार को खेला जाएगा फाइनल
कानपुर, 3 जुलाई।
कैंट स्थित सेठ आनंद राम जैपुरिया स्कूल में शुक्रवार से अंतर विद्यालयी सीआईएससीई अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने किया।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसका फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। उद्घाटन अवसर पर उपप्रधानाचार्य मधुश्री भौमिक, फुटबॉल संघ के संरक्षक अजीत सिंह, उपप्रधानाचार्य एम.के. मिश्रा, सुशील चंद्र, बलविंदर सिंह, विकास, राजकुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पहले दिन के मुकाबलों में ये रहे परिणाम
- मैथाडिस्ट स्कूल और सेंट एलायसिस के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 से बराबर रहा।
- वीरेंद्र स्वरूप कैंट ने जयपुरिया स्कूल को 3-0 से मात दी
- मैथाडिस्ट स्कूल ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 2-0 से रौंदा
- जैपुरिया स्कूल ने सेंट एलायसिस स्कूल को 3-1 से पराजित किया।
- सेठ आनंद राम जैपुरिया स्कूल ने एलपाइन/अल्पाइन स्कूल को 3-0 से हराकर विजयी शुरुआत की।
- वीरेंद्र स्वरूप कैंट ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 3-0 से पटखनी दी।
प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने तेज गति, बेहतरीन तालमेल और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार आगामी मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है तथा रविवार को विजेता टीम का फैसला होगा।