ग्रीन पार्क में 7 जुलाई को होगी जूनियर बॉक्सिंग खिलाड़ियों की जिला चयन ट्रायल

 

  • प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 8 जुलाई को मंडलीय ट्रायल, चयनित खिलाड़ी चित्रकूट में दिखाएंगे दम
  • 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच जन्मे खिलाड़ी ले सकेंगे भाग, जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य

 

कानपुर, 3 जुलाई।

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर नगर में जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी 10 से 13 जुलाई, 2026 तक चित्रकूट में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 7 जुलाई 2026 को प्रातः 9 बजे से ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके अगले दिन 8 जुलाई को प्रातः 11 बजे से इसी स्थल पर मंडल स्तरीय चयन ट्रायल संपन्न कराया जाएगा।

जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच है।

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित मुक्केबाज उत्तर प्रदेश की ओर से चित्रकूट में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में ग्रीन पार्क स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

 

Leave a Comment