छठी राज रतन महिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ कल से

 

 

  • वीएसएसडी कॉलेज और बीसीए गंगा बैराज मैदान पर होंगे मुकाबले, सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस में खेली जाएगी 35 ओवर की प्रतियोगिता

 

कानपुर, 14 जून।

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित छठी राज रतन महिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ रविवार से होगा। प्रतियोगिता के सभी मैच 35 ओवर के प्रारूप में सफेद गेंद (White Ball) एवं रंगीन परिधान (Color Dress) में खेले जाएंगे।

लीग के उद्घाटन दिवस पर दो रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर रेणु आईवीएफ इलेवन और एवीआई फाउंडेशन के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला बीसीए गंगा बैराज मैदान पर स्पार्क इंटरनेशनल और डैम स्ट्राइकर्स के बीच होगा।

दोनों मैचों का शुभारंभ सुबह 7:00 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में शहर की प्रमुख महिला क्रिकेट टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। आयोजन समिति ने सभी टीमों को समय से मैदान पर पहुंचने तथा प्रतियोगिता के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

राज रतन महिला क्रिकेट लीग पिछले वर्षों की तरह इस बार भी महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगी। क्रिकेट प्रेमियों को लीग में कई रोमांचक मुकाबलों और उभरती महिला प्रतिभाओं का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

Leave a Comment