- राजरतन महिला लीग, अंडर-15 फाइनल, अंडर-14 लीग और अनिल रावत स्मारक प्रतियोगिता के मैच नहीं हो सके
कानपुर, 13 जून। लगातार हुई भारी वर्षा के कारण शुक्रवार को शहर में आयोजित विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं के चार महत्वपूर्ण मुकाबले नहीं खेले जा सके और उन्हें रद्द करना पड़ा।
राजरतन महिला लीग के अंतर्गत वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर निर्धारित रेनू आईवीएफ बनाम एवीआई फाउंडेशन तथा बीसीए मैदान, गंगाबैराज पर डैम स्ट्राइकर्स बनाम स्पार्क इंटरनेशनल के बीच होने वाले मुकाबले बारिश के कारण शुरू नहीं हो सके।
वहीं स्व. मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल भोला सिंह एकादश और अरुण अवस्थी एकादश के बीच खेला जाना था, लेकिन खराब मौसम के चलते मैच आयोजित नहीं हो सका।
इसके अलावा तृतीय दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में आदित्य किचन गैलरी और रचित फाइनेंशियल की टीमें भी मैदान पर नहीं उतर सकीं। प्रथम अनिल रावत (कप्तान) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सदर्न क्लब और ओलम्पिक क्लब के बीच प्रस्तावित मैच भी वर्षा की भेंट चढ़ गया।
लगातार बारिश के कारण मैदान खेलने योग्य नहीं रहे, जिसके चलते आयोजकों को सभी मुकाबले रद्द करने का निर्णय लेना पड़ा।