- जूनियर प्रीमियर लीग में पावर हिटर्स को 10 रन से हराया, ओम बने प्लेयर ऑफ द मैच
कानपुर, 10 जून।
एच.एस. क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले में एच.एस. यंग ब्लास्टर ने एच.एस. पावर हिटर्स को 10 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में ओम गुप्ता ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एच.एस. यंग ब्लास्टर ने निर्धारित 20 ओवरों में 130 रन बनाए। टीम की ओर से ओम गुप्ता ने 28 रन और दिव्यांश त्रिपाठी ने 14 रन का योगदान दिया। पावर हिटर्स की ओर से आयुष, निकुंज और अहम ने दो-दो विकेट हासिल किए।
131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एच.एस. पावर हिटर्स की टीम 20 ओवर में 120 रन ही बना सकी और मैच 10 रन से गंवा बैठी। यंग ब्लास्टर की ओर से ओम गुप्ता ने तीन विकेट लेकर गेंदबाजी में भी अपनी छाप छोड़ी, जबकि लक्ष्य ने दो विकेट प्राप्त किए।
मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ओम गुप्ता को “प्लेयर ऑफ द मैच” तथा संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के लिए आयुष वर्मा को “फाइटर ऑफ द मैच” चुना गया।