आयन का ऑलराउंड कमाल, एच.एस. राइजिंग स्टार ने दर्ज की शानदार जीत

 

 

जूनियर प्रीमियर लीग में एच.एस. यंग ब्लास्टर को 6 विकेट से हराया, आयन श्रीवास्तव बने प्लेयर ऑफ द मैच

कानपुर, 9 जून

एच.एस. क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में एच.एस. राइजिंग स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एच.एस. यंग ब्लास्टर को 6 विकेट से पराजित कर जीत अपने नाम की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एच.एस. यंग ब्लास्टर की टीम 17.4 ओवर में 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विराट ओम गुप्ता ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। एच.एस. राइजिंग स्टार की ओर से आयन श्रीवास्तव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि विराट गुप्ता और वेदांश ने 2-2 विकेट हासिल किए।

89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एच.एस. राइजिंग स्टार की टीम ने 12.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से युगांक त्रिपाठी ने 20 रन तथा आयन श्रीवास्तव ने 12 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। एच.एस. यंग ब्लास्टर की ओर से अविराज सिंह ने 2 विकेट लेकर संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया।

गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले आयन श्रीवास्तव को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया, जबकि विपरीत परिस्थितियों में शानदार संघर्ष दिखाने वाले अविराज सिंह को “फाइटर ऑफ द मैच” का पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

Leave a Comment